Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार का बड़ा फैसला: गोंडा और सलोन पॉलीटेक्निक के नाम बदले...

योगी सरकार का बड़ा फैसला: गोंडा और सलोन पॉलीटेक्निक के नाम बदले गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले राज्य के दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम परिवर्तन को मंजूरी दी है। इस निर्णय के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक, गोंडा का नाम अब सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय पॉलीटेक्निक कर दिया गया है।

इसी तरह राजकीय पॉलीटेक्निक, सलोन (रायबरेली) का नाम बदलकर स्व. दलबहादुर कोरी राजकीय राजकीय पॉलीटेक्निक, सलोन (रायबरेली) रखा गया है।

अब दोनों संस्थानों में सभी शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधिकारिक कार्य नए नामों के साथ किए जाएंगे। नए सत्र से प्रवेश प्रक्रिया, प्रमाणपत्र, अभिलेख और अन्य दस्तावेज भी इन्हीं नए नामों से जारी होंगे।

सरकार के अनुसार, यह निर्णय महापुरुषों और समाज के विशिष्ट व्यक्तित्वों के योगदान को सम्मान देने और उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular