Homeउत्तर प्रदेशयूपी बोर्ड के राज्य टॉपर्स को दो साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति, इंडिया...

यूपी बोर्ड के राज्य टॉपर्स को दो साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति, इंडिया लिटरेसी बोर्ड का ऐलान

लखनऊ। शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत इंडिया लिटरेसी बोर्ड ने यूपी बोर्ड के राज्य स्तरीय टॉपर्स को दो वर्ष तक छात्रवृत्ति देने का फैसला किया है। यह निर्णय संस्था की कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया। बोर्ड की निदेशक संध्या तिवारी ने बताया कि छात्रवृत्ति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नई व्यवस्था के तहत हाईस्कूल के राज्य टॉपर को दो वर्षों तक प्रतिमाह 3,000 रुपये और इंटरमीडिएट के राज्य टॉपर को प्रतिमाह 5,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। पात्र विद्यार्थियों को 17 सितंबर को आयोजित डॉ. वेल्दी फिशर जयंती समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा।

वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा, वेल्दी फिशर चिल्ड्रेंस अकादमी के विद्यालय स्तर के टॉपर्स को भी इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। संस्था ने एक ही परिवार के दूसरे बच्चे की शिक्षण शुल्क में 20 प्रतिशत छूट देने का भी निर्णय लिया है। वहीं, एकल मां के पहले और दूसरे बच्चे को 30-30 प्रतिशत फीस छूट प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular