रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज
आगरा। आगरा पुलिस ने दिनदहाड़े हुई स्कूटी और मोबाइल लूट की वारदात का महज छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
जा
नकारी के मुताबिक, बिजलीघर के पास दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से स्कूटी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना रकाबगंज पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
इस मामले में डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर वारदात का सफल खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
