Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल

सीएम योगी ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 29 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उन्हें दोपहर करीब 1:30 बजे आपातकालीन विभाग में अचेत अवस्था में लाया गया था।

प्रारंभिक जांच में महंत नृत्य गोपाल दास को मूत्र मार्ग (यूरिनरी ट्रैक्ट) में संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी टीम उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम 24 घंटे उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल में चिकित्सकों से महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होकर अयोध्या लौटने की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular