लखनऊ: साम रेनेसांस द्वारा आयोजित ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026’ के ग्रैंड फिनाले को लेकर बुधवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आयोजकों ने प्रतियोगिता की रूपरेखा, प्रमुख आकर्षणों और प्रतिभागियों को मिलने वाले अवसरों की जानकारी साझा की।
संस्थापक एवं आयोजक सौम्या साहू ने बताया कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 22 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रसिद्ध अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर मुख्य सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी और विजेताओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित करेंगी। वहीं सिद्धार्थ धांधा फिनाले ज्यूरी के रूप में प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता केवल सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा और ग्रूमिंग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का मंच है। इसका उद्देश्य देशभर के युवाओं को मॉडलिंग, फैशन और मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का अवसर उपलब्ध कराना है।
बताया गया कि इस वर्ष प्रतियोगिता के लिए लखनऊ, पुणे और जयपुर सहित कई शहरों में ऑफलाइन ऑडिशन आयोजित किए गए। इसके अलावा ऑनलाइन ऑडिशन के जरिए भी देशभर के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने कहा कि यह मंच युवाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं प्रियंका रघुवंशी ने इसे प्रतिभागियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें नए अवसर उपलब्ध कराने वाला प्रभावी मंच बताया।

कार्यक्रम से जुड़ी इशिता रस्तोगी ने बताया कि ग्रैंड फिनाले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों की रैंप वॉक, टैलेंट शोकेस, डिजाइनर कलेक्शन की प्रस्तुति और कई अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
आयोजकों का कहना है कि ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026’ का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना और उनके सपनों को नई उड़ान देना है, ताकि वे फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना सकें।
