Homeउत्तर प्रदेश11 जुलाई को रखा जाएगा योगिनी एकादशी व्रत, इस्कॉन मंदिर ने जारी...

11 जुलाई को रखा जाएगा योगिनी एकादशी व्रत, इस्कॉन मंदिर ने जारी की पूजा और पारण की समय-सारिणी

इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने बताया कि 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को योगिनी एकादशी का पावन व्रत रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार सदैव द्वादशी प्रधान एकादशी का ही व्रत करना चाहिए, अर्थात ऐसी एकादशी जिसमें दशमी तिथि का मिश्रण न हो।

उन्होंने बताया कि द्वादशी प्रधान एकादशी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और कृष्ण भावनामृत को बढ़ाने वाली मानी गई है। यह व्रत विशेष आध्यात्मिक एवं धार्मिक फल प्रदान करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से एकादशी के दिन अन्न का त्याग कर श्रद्धा, नियम और भक्ति के साथ व्रत रखने की अपील की।

अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने बताया कि प्रत्येक एकादशी की तरह इस बार भी इस्कॉन मंदिर में सुबह 6:00 बजे श्रीमद्भागवत की विशेष कथा एवं प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ज़ूम के माध्यम से भी किया जाएगा, ताकि देश-विदेश के श्रद्धालु ऑनलाइन जुड़कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें।

उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से मंदिर पहुंचकर या ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी बताया कि योगिनी एकादशी व्रत का पारण 12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 5:21 बजे से 9:55 बजे के बीच किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इसी निर्धारित समय में विधिपूर्वक व्रत का पारण करें, जिससे व्रत का पूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक फल प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular