Homeउत्तर प्रदेशराजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ में मेगा सफाई अभियान, बारिश के...

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ में मेगा सफाई अभियान, बारिश के बीच 110 वार्डों में चला अभियान

लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम ने शहरभर में मेगा सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत नगर निगम के सभी 110 वार्डों में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। हालांकि बीच-बीच में हुई बारिश के कारण कुछ स्थानों पर अभियान प्रभावित भी हुआ।

सफाई अभियान की शुरुआत महापौर सुषमा खर्कवाल ने हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी भी मौजूद रहे। महापौर ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

महापौर ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ के विकास के प्रति समर्पण और शहर से उनका विशेष लगाव सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनके जन्मदिन पर आयोजित यह मेगा सफाई अभियान सेवा, सम्मान और स्वच्छता के संकल्प को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही लखनऊ को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जा सकता है।

बारिश के बावजूद नगर निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य करती रहीं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular