Homeउत्तर प्रदेशफ्रिज में दिखी शिवलिंग जैसी बर्फ की आकृति, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

फ्रिज में दिखी शिवलिंग जैसी बर्फ की आकृति, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आगरा | रिपोर्ट: ममता भारद्वाज

आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा क्षेत्र में एक घर के फ्रिज के अंदर बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बनने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। आकृति की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे।

लोगों ने आकृति को भगवान शिव का स्वरूप मानते हुए पूजा-अर्चना और जलाभिषेक शुरू कर दिया। पूरे इलाके में “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे। कई श्रद्धालु इस आकृति की तुलना अमरनाथ में बनने वाले प्राकृतिक हिम शिवलिंग से कर रहे हैं और इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं।

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह फ्रिज में जमी बर्फ की प्राकृतिक आकृति हो सकती है। इस घटना को लेकर आस्था और विज्ञान, दोनों दृष्टिकोणों से चर्चा हो रही है।

फिलहाल फ्रिज में बनी यह बर्फ की आकृति स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular