Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में छत पर चढ़ा सांड, मची अफरा-तफरी

बदायूं में छत पर चढ़ा सांड, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अजयपाल यादव, बदायूं

जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुखोरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सांड सीढ़ियों के रास्ते चढ़कर ग्रामीण रावेन्द्र के मकान की छत पर पहुंच गया। छत पर सांड को देखकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांड को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। हालांकि काफी देर तक चली कड़ी मशक्कत के बावजूद टीम सांड को छत से नीचे उतारने में सफल नहीं हो सकी।

सांड के छत पर फंसे होने से ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और सभी उसकी सुरक्षित रेस्क्यू का इंतजार करते रहे। पशु चिकित्सा विभाग की टीम लगातार सांड को बिना किसी नुकसान के नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular