Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आगरा में सपा का प्रदर्शन,...

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आगरा में सपा का प्रदर्शन, बिजलीघर चौराहे पर जुटे कार्यकर्ता

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज
आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आगरा के बिजलीघर चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से पहले ही प्रदर्शन का ऐलान किया गया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है और इस तरह की कार्रवाई के खिलाफ पार्टी आवाज उठाती रहेगी।

प्रदर्शन को देखते हुए बिजलीघर चौराहे और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

वहीं, प्रदर्शन के चलते बिजलीघर चौराहे और आसपास के मार्गों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित दमन के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular