Homeमनोरंजनविराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद;...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद; नंगे पैर आश्रम से निकले

वृंदावन। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बुधवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों ने यहां प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद कोहली का यह आध्यात्मिक दौरा चर्चा में है। इससे पहले आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भी विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। इस सीजन आरसीबी ने खिताब अपने नाम किया था।

नंगे पैर आश्रम से बाहर निकले विराट-अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में नंगे पैर घूमते हुए देखा गया। दोनों के वृंदावन पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।

आश्रम से बाहर निकलते समय दोनों के हाथों में प्रसाद नजर आया। इसके बाद विराट और अनुष्का कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान वृंदावन में मौजूद लोगों ने उन्हें देखा तो तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे।

अनुष्का शर्मा इस दौरान सफेद सलवार-सूट में नजर आईं, जबकि विराट कोहली टी-शर्ट और पैंट में कैजुअल लुक में दिखाई दिए। दोनों के वृंदावन दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular