Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी...

लखनऊ में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन, कई छात्र और पदाधिकारी हिरासत में

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी लखनऊ में भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक स्थिति बनी रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने भीम आर्मी से जुड़े कई छात्रों और पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को बाद में ईको गार्डन भेज दिया गया। प्रदर्शन के चलते इलाके में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती जारी रही।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। इसी को लेकर उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई और विरोध प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular