रिपोर्ट: शिवाकांत पांडे
कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सीधावट में सरकारी बंजर भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।
प्रशासन की कार्रवाई के बाद सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सरकारी बंजर भूमि को कब्जे से मुक्त कराया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने कहा कि सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
