उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए नेताओं ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर कई मुद्दों को लेकर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
शिक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, राम मंदिर, सनातन, राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने सपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
भाजपा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अखिलेश यादव के शिक्षा व्यवस्था संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान खुलेआम नकल, पेपर लीक और फर्जी परीक्षार्थियों का नेटवर्क सक्रिय था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू कर व्यवस्था में सुधार किया।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी सपा पर शिक्षा माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा सुधार के लिए लगातार काम कर रही है, जबकि सपा केवल विरोध की राजनीति करती है।
उन्होंने संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए इसे सनातन का अपमान बताया।
कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान प्रश्नपत्र खेतों में बैठकर हल किए जाते थे और नौकरियों में भ्रष्टाचार होता था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पारदर्शी तरीके से नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं और प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अब छात्राएं बिना किसी भय के स्कूल जा रही हैं।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है। उनके अनुसार प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों को बेहतर NAAC रेटिंग मिली है और “एक मंडल-एक विश्वविद्यालय” जैसी योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।
भाजपा नेता नीरज सिंह ने राम मंदिर में कथित चोरी के मामले में कहा कि राज्य सरकार इस प्रकरण को गंभीरता से ले रही है और विशेष जांच दल (एसआईटी) इसकी जांच कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी सरकार ने पिछले वर्षों में विकास और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मॉनसून सत्र को सुचारू और सार्थक ढंग से चलाने में सहयोग की अपील की।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर कहा कि इससे भाजपा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि विपक्ष सरकार के हर सकारात्मक निर्णय का विरोध करता है और उसकी राजनीति केवल विरोध तक सीमित रह गई है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विपक्ष को अपने मुद्दे सदन में उठाने का पूरा अधिकार है, लेकिन लोकतंत्र स्वस्थ बहस और सदन के सुचारू संचालन से ही मजबूत होता है। उन्होंने सभी दलों से मॉनसून सत्र को सार्थक और शांतिपूर्ण ढंग से चलाने में सहयोग की अपील की।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए नेताओं ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर कई मुद्दों को लेकर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
शिक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, राम मंदिर, सनातन, राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने सपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
भाजपा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अखिलेश यादव के शिक्षा व्यवस्था संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान खुलेआम नकल, पेपर लीक और फर्जी परीक्षार्थियों का नेटवर्क सक्रिय था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू कर व्यवस्था में सुधार किया।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी सपा पर शिक्षा माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा सुधार के लिए लगातार काम कर रही है, जबकि सपा केवल विरोध की राजनीति करती है। उन्होंने संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए इसे सनातन का अपमान बताया।
कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान प्रश्नपत्र खेतों में बैठकर हल किए जाते थे और नौकरियों में भ्रष्टाचार होता था।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पारदर्शी तरीके से नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं और प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अब छात्राएं बिना किसी भय के स्कूल जा रही हैं।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है। उनके अनुसार प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों को बेहतर NAAC रेटिंग मिली है और “एक मंडल-एक विश्वविद्यालय” जैसी योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।
भाजपा नेता नीरज सिंह ने राम मंदिर में कथित चोरी के मामले में कहा कि राज्य सरकार इस प्रकरण को गंभीरता से ले रही है और विशेष जांच दल (एसआईटी) इसकी जांच कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी सरकार ने पिछले वर्षों में विकास और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मॉनसून सत्र को सुचारू और सार्थक ढंग से चलाने में सहयोग की अपील की।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर कहा कि इससे भाजपा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि विपक्ष सरकार के हर सकारात्मक निर्णय का विरोध करता है और उसकी राजनीति केवल विरोध तक सीमित रह गई है।।