Homeउत्तर प्रदेशआलोक सिंह ने RRTS दुहाई स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण,...

आलोक सिंह ने RRTS दुहाई स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज

पुलिस महानिदेशक, पीएसी एवं उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) मुख्यालय, लखनऊ के श्री आलोक सिंह ने 05वीं वाहिनी, यूपीएसएसएफ सहारनपुर की RRTS गाजियाबाद सुरक्षा विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा और आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान दुहाई डिपो परिसर स्थित एडमिन बिल्डिंग के मीटिंग हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 05वीं वाहिनी के सेनानायक डॉ. एम.पी. सिंह, उप सेनानायक डॉ. कृष्ण गोपाल, सहायक सेनानायक राशिद अली, सहायक सेनानायक राजीव यादव, एनसीआरटीसी के सुरक्षा आयुक्त विशोक गुप्ता तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त बी.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में RRTS की सुरक्षा व्यवस्था, कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके बाद डीजी पीएसी ने ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (OCC) और दुहाई डिपो स्टेशन का निरीक्षण किया। OCC में उन्होंने कंट्रोल सिस्टम की कार्यप्रणाली और NAT GRID तकनीक के माध्यम से संचालित फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम की जानकारी ली।

दुहाई डिपो स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बी.पी. मोर्चा, एक्स-बीआईएस (XBIS) और सीसीटीवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा ड्यूटी की जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्टेशन परिसर का भ्रमण कर आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एंटी-सबोटाज (AS) चेक टीम और बम निरोधक दस्ते (BDDS) को स्टेशन के वाशरूम, शौचालय और अन्य संवेदनशील एवं डार्क एरिया की नियमित सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीजी पीएसी ने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ सतर्कता बनाए रखें और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular