Homeउत्तर प्रदेशचलती साबरमती-आगरा एक्सप्रेस में गूंजी नवजात की किलकारी, रेलवे की तत्परता से...

चलती साबरमती-आगरा एक्सप्रेस में गूंजी नवजात की किलकारी, रेलवे की तत्परता से सुरक्षित हुआ प्रसव

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज

चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की रेलवे की तत्परता से सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। साबरमती–आगरा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसकी सूचना रेल मदद के जरिए रेलवे प्रशासन को दी गई, जिसके बाद टीटीई और मेडिकल टीम तुरंत सक्रिय हो गई।

आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने महिला और नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ पाया गया। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस की मदद से रेलवे अस्पताल भेजा गया, जहां आवश्यक देखभाल की जा रही है।

महिला के परिजनों ने रेलवे प्रशासन और मेडिकल टीम की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। यह घटना भारतीय रेलवे की मानवीय सेवा और आपात स्थिति में त्वरित सहायता की मिसाल बन गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular