Homeउत्तर प्रदेशबसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई...

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बलिया, रसड़ा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।

नगरा ब्लॉक के खनवर गांव निवासी उमाशंकर सिंह लगातार तीन बार रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। फरवरी 2026 में भी उनके स्वास्थ्य को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। बुधवार रात उनके निधन की पुष्टि होने के बाद समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।

उमाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे। उनके निधन के बाद अब प्रदेश विधानसभा में बसपा का कोई विधायक नहीं बचा है। उनके निधन को पार्टी और पूर्वांचल की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular