रिपोर्ट: शिवाकांत पाण्डेय
कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में खेत की पैमाइश होने के बावजूद फरियादी को कब्जा नहीं मिल रहा था। इस पर उसने उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा से शिकायत की। शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए फरियादी को उसकी भूमि पर कब्जा दिलाया।

मामला ग्राम तरकुलवा का है, जहां उपजिलाधिकारी न्यायालय द्वारा धारा-24 के तहत पारित आदेश के अनुपालन में राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भूमि की पैमाइश कर संबंधित पक्ष को विधिवत कब्जा दिलाया।
कार्रवाई के दौरान विपक्षी पक्ष के कुछ लोग और महिलाएं मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। हालांकि राजस्व अधिकारियों ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया और न्यायालय के आदेश का शांतिपूर्ण ढंग से अनुपालन सुनिश्चित कराया।

राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से फरियादी को लंबे समय से लंबित भूमि विवाद में राहत मिली।
