Homeउत्तर प्रदेशकमला नगर में धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता...

कमला नगर में धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता का विरोध

रिपोर्ट :- ममता भारद्वाज

आगरा: शहर के कमला नगर इलाके में सड़क धंसने के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नितिन कोहली सड़क पर बने गड्ढे में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम व स्मार्ट सिटी परियोजना पर गंभीर सवाल उठाए।

नितिन कोहली ने कहा कि यह धंसी हुई सड़क शहर में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आगरा की सड़कों की स्थिति बदहाल है और शहर धीरे-धीरे “गड्ढा नगर” बनता जा रहा है।

उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के कामकाज पर सवाल उठाते हुए पूछा कि विकास कार्यों के लिए जारी करोड़ों रुपये का बजट आखिर कहां खर्च हुआ। साथ ही अधिकारियों, स्थानीय विधायक और पार्षदों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

सपा नेता ने प्रशासन से मांग की कि धंसी हुई सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और निर्माण में लापरवाही या अनियमितता के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि सड़क धंसने से आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है और किसी बड़े हादसे से पहले प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।

यह मामला आगरा के कमला नगर क्षेत्र का है, जहां सड़क धंसने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular