Homeउत्तर प्रदेशललूमर स्कूल में बच्चों से छत की काई साफ कराने का मामला,...

ललूमर स्कूल में बच्चों से छत की काई साफ कराने का मामला, दो शिक्षिकाएं निलंबित

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ के मोहनलालगंज विकासखंड के ललूमर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से स्कूल की छत की काई साफ कराने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा। वीडियो सामने आने के बाद बीएसए विपिन कुमार ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका श्वेता त्रिपाठी और सहायक अध्यापिका शगुफ्ता रानी को निलंबित कर दिया।

ग्रामीणों और अभिभावकों के मुताबिक, बारिश के दौरान बच्चों को विद्यालय की जर्जर छत पर सफाई के लिए भेजा गया था। बताया गया कि छत के ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे थे। ऐसे में बच्चों को छत पर भेजे जाने से उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए।

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन के बाद दोनों शिक्षिकाओं को प्राथमिक विद्यालय रानीखेड़ा देवती से संबद्ध किया गया है।

एबीएसए करेंगे पूरे मामले की जांच

मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) को जांच अधिकारी बनाया गया है। निलंबन आदेश में जांच अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular