Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर : झाड़ू लगाते समय कोबरा ने डसा, महिला की मौत

कुशीनगर : झाड़ू लगाते समय कोबरा ने डसा, महिला की मौत

रिपोर्ट: शिवाकांत पाण्डेय

कुशीनगर । तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गंगुआ मठिया गांव में घर में झाड़ू लगाते समय एक महिला को जहरीले कोबरा ने डस लिया। सर्पदंश के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान 55 वर्षीय लैला खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि झाड़ू लगाते समय कोबरा ने उनके हाथ में दो जगह डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular