Homeउत्तर प्रदेशउमरैन में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

उमरैन में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

रिपोर्ट: अमित शुक्ला

एरवा कटरा। आजादी के अमृत भाव और देशभक्ति के उत्साह से सराबोर एरवा कटरा क्षेत्र के उमरैन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवा, छात्र और स्थानीय लोग देशभक्ति के रंग में नजर आए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

अभय सेंगर और रिया शाक्य ने किया नेतृत्व

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व युवा भाजपा नेता एवं पीसीडीएफ चेयरमैन अभय सेंगर और भाजपा बिधूना विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रिया शाक्य ने किया। यात्रा की शुरुआत गांव स्थित दुर्गा मंदिर से हुई। यहां से बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए किशनी-बिधूना रोड स्थित अंबेडकर पार्क पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

देशभक्ति गीतों पर झूमे युवा

यात्रा के दौरान डीजे पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीत बजते रहे। गीतों की धुन पर युवा और छात्र उत्साह के साथ तिरंगा लहराते नजर आए। जगह-जगह भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।

व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

कस्बे के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा की। स्वागत से युवाओं और छात्रों का उत्साह और बढ़ गया।

एम इंटर कॉलेज के करीब 100 छात्र हुए शामिल

यात्रा में एम इंटर कॉलेज उमरैन के करीब एक सैकड़ा छात्रों ने भी हिस्सा लिया। छात्र हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कतारबद्ध होकर यात्रा में शामिल हुए। विद्यालय से जुड़े लोगों और क्षेत्र के युवाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।

राष्ट्रप्रेम और एकता का दिया संदेश

आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का द्देश्य विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना तथा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश देना है।

    

पुलिस बल रहा तैनात

इस दौरान पखनगोई प्रधान प्रतिनिधि शैलेश मिश्रा, मोनू जादौन, केशव कौशल, शिवम गुप्ता, मनीष तिवारी, श्रीकांत उर्फ कल्लू चौहान, अंकुर गुप्ता, अनुष्का शाक्य, शैलेश चौहान, राकेश सविता, स्कंद गुप्ता और अजय दुबे सहित बड़ी संख्या में युवा, छात्र, व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा।

तिरंगा यात्रा के समापन के दौरान भी भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। ग्रामीण क्षेत्र में निकली इस यात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular