Homeउत्तर प्रदेशऔरैया: एरवाकटरा में संत रविदास की कलश वंदन यात्रा

औरैया: एरवाकटरा में संत रविदास की कलश वंदन यात्रा

रिपोर्ट – अमित शुक्ला 

औरैया के एरवाकटरा  क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा निकाली गई।

यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। चंदौली, समायन, ऐरवा टीकुर स्थित रामलीला मैदान और गाजीपुर गांव में कलश पूजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

ऐरवा टीकुर के राम

लीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा नेता सुब्रत पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, जिला सहकारी विकास संघ इटावा-औरैया के अध्यक्ष अभय सिंह सेंगर, मंडल अध्यक्ष दीपक कश्यप समेत कई नेताओं ने लोगों को संबोधित किया।

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि काशी के सीर गोव कोर्धनपुर स्थित संत रविदास जी के जन्मस्थल की मिट्टी लेकर देशभर के गांवों में यह यात्रा निकाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ समान व्यवहार होना चाहिए और सभी को मिलकर सामाजिक समरसता को मजबूत करना चाहिए। जाति के आधार पर समाज को बांटने से सामाजिक एकता कमजोर होती है।

अभय सिंह सेंगर ने संत रविदास जी के जीवन और विचारों को समाज तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने भक्ति, प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया तथा जाति-पाति और ऊंच-नीच का विरोध किया। उनकी वाणी “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी समाज को सद्भाव और समानता का संदेश देती है।

कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कलश वंदन यात्रा के समापन के बाद ग्राम प्रधान सरवन सिंह जाटव के आवास पर अतिथियों और ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular