न्यूज डेस्क ,लखनऊ
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लेकर भाजपा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का ‘PDA’ सिर्फ दिखावा है।
भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता दिनेश सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे, लेकिन वहीं से कुछ दूरी पर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने की उन्हें फुर्सत नहीं मिली। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अखिलेश यादव के सामने ऐसी क्या मजबूरी थी?
दिनेश सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लेकर भी अखिलेश यादव पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के निधन के बाद अखिलेश यादव न तो उनके घर गए और न ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा ने सवाल उठाया कि आखिर सपा की ऐसी कौन सी विवशता थी?
वहीं, भाजपा प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका ‘PDA’ केवल दिखावा है।
