Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : जाति जनगणना में OBC कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर...

लखनऊ : जाति जनगणना में OBC कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर कांग्रेस 22 अगस्त से चलाएगी अभियान

रिपोर्ट- प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ। जाति जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग विभाग उत्तर प्रदेश में 22 अगस्त से राज्य स्तरीय अभियान शुरू करेगा। अभियान के तहत जातिगत जनगणना और भागीदारी न्याय के मुद्दे को लेकर विभिन्न जिलों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों से राय ली जाएगी। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी।

कांग्रेस के अनुसार, 22 अगस्त को कानपुर और 23 अगस्त को जालौन में जातिगत जनगणना एवं भागीदारी न्याय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली बैठक में विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग विभाग जातिगत आंकड़ों के आधार पर सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर इस अभियान को प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular