रिपोर्ट- अमित शुक्ला
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में रविवार को खेलते समय नौ साल का बच्चा अचानक कुएं में गिर गया। बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
डायल 112 की पीआरवी-7031, कोतवाली औरैया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद बच्चे को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत सामान्य बताई है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बच्चे की जान बच सकी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव दल के प्रयासों की सराहना की।

