Homeउत्तर प्रदेशAI वीडियो को लेकर संत समाज नाराज, अखिलेश यादव पर स्वामी जितेंद्रानंद...

AI वीडियो को लेकर संत समाज नाराज, अखिलेश यादव पर स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती का तीखा हमला

रिपोर्ट  -न्यूज डेस्क ,लखनऊ 

वाराणसी से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से जारी बताए जा रहे AI वीडियो पर संत समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है।

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने वीडियो की निंदा करते हुए इसे सनातन धर्म, संत परंपरा और संस्कृति पर कुठाराघात बताया है।

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती का आरोप है कि वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिखाधारी ब्राह्मण के रूप में नोट गिनते और कथित तौर पर गांजा-चिलम का सेवन करते हुए दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल चुनाव प्रचार और राजनीतिक विरोध के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसकी आड़ में सनातन संस्कृति, धार्मिक प्रतीकों और संत परंपरा का अपमान नहीं होना चाहिए।

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल राजनेता नहीं, बल्कि संत परंपरा से भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनकी छवि को इस तरह प्रस्तुत करना राजनीतिक आलोचना की सीमा से आगे जाने वाला कदम है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि सनातन परंपरा पर इस तरह का प्रहार राजनीतिक रूप से भारी पड़ सकता है।

संत समिति ने विवादित AI वीडियो को वापस लेने और इसके लिए माफी मांगने की मांग की है। समिति का कहना है कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध और आलोचना की पूरी गुंजाइश है, लेकिन धर्म, संस्कृति और संत परंपरा को निशाना बनाना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

RELATED ARTICLES

Most Popular