रिपोर्ट: अजयपाल यादव
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं से वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शराब के ठेके पर दो सिपाही गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट और पथराव का रूप ले लिया।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वर्दी पहने पुलिसकर्मी एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, झड़प में सिपाही धीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, उनके साथी की कार में भी तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है।
+99999
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सवाल यह उठ रहा है कि रात के वक्त शराब की दुकान पर ऐसा क्या हुआ कि जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी ही आपस में भिड़ गए।
हालांकि, मामले को लेकर बदायूं पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और पूरी घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
