Homeउत्तर प्रदेशआगरा में UGC के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी...

आगरा में UGC के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोकझोंक

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज

दिल्ली से उठी UGC के विरोध की चिंगारी अब गांव-देहात तक पहुंचती नजर आ रही है। आगरा के एत्मादपुर तहसील परिसर में UGC के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे सवर्ण समाज के लोगों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

सवर्ण समाज के लोग UGC को रोलबैक करने की मांग को लेकर तहसील एत्मादपुर परिसर पहुंचे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और तहसील परिसर में हंगामा शुरू हो गया।

प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी के जमीन पर गिरने के बाद एक पुलिसकर्मी द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की।

उग्र भीड़ ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसील परिसर में बैठकर धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे भी जाम कर दिया, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने बमुश्किल यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।

मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

RELATED ARTICLES

Most Popular