रिपोर्ट — शिवाकांत पाण्डेय
कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली में एक 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने जब घर का दरवाजा खोला तो महिला का शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही हाटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
बताया जा रहा है कि मृतका की करीब चार साल की एक बच्ची है। मृतका का पति औरंगाबाद में रहकर काम करता है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
