Homeउत्तर प्रदेशभाजपा नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, सीएम योगी...

भाजपा नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, वह फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं।

कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पत्नी के निधन की जानकारी देते हुए लिखा कि उनकी धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा अपनी जीवन यात्रा पूरी कर ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गई हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्यवती मिश्रा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

 बृजेश पाठक ने कार्यक्रम को शोक सभा में बदला

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी सत्यवती मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने गाजियाबाद में आयोजित होने वाले पूर्व निर्धारित ‘विशाल ब्रह्म समागम’ को शोक सभा में परिवर्तित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस दुखद अवसर पर पूरा समाज शोकाकुल है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular