Homeउत्तर प्रदेशस्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं, हर विधानसभा क्षेत्र में 10 स्थानों...

स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं, हर विधानसभा क्षेत्र में 10 स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा कानपुर दक्षिण द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर विधानसभा क्षेत्र में 10 स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। उनके जन्मोत्सव को भाजपा कार्यकर्ता केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, जनसंपर्क और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के अवसर के रूप में मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, राष्ट्रभावना और सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम जनता तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि निर्धारित कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाएं और सभी तैयारियां समय से पूरी करें।

बैठक में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र सचान, प्रवीण मिश्रा, एलबी सिंह, पवन दीक्षित, आनंद सिंह परिहार, दीपांकर मिश्रा, सुषमा चौहान, विनीत दुबे सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular