Homeउत्तर प्रदेशआगरा में 20वें रोजगार मेले का आयोजन, चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति...

आगरा में 20वें रोजगार मेले का आयोजन, चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट – ममता भारद्वाज

आगरा। भारत सरकार के 20वें रोजगार मेले का आयोजन आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में किया गया। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

रोजगार मेले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने रोजगार मेले के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।

सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में युवा और अन्य चयनित अभ्यर्थी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही।

रोजगार मेले का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करना और युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular