रिपोर्ट – न्यूज डेस्क,लखनऊ
योगी सरकार की ओर से शनिवार को प्रदेशभर में 818 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
इनमें से 21 चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वालों में आयुष विभाग के 11, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 8 तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के 2 युवा शामिल रहे।
इन नियुक्तियों में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग में अनुदेशक, MSME विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, आयुष विभाग में प्रोफेसर, रीडर, प्रवक्ता और फार्मासिस्ट तथा चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक्सरे टेक्नीशियन के पद शामिल हैं।
आयुष विभाग के 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष विभाग में चयनित 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इनमें होम्योपैथी, आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा से जुड़े पद शामिल हैं।
- डॉ. सुधीर चौहान — प्रोफेसर, होम्योपैथी
- आराधना चौधरी — फार्मासिस्ट, होम्योपैथी
- रोशनी — फार्मासिस्ट, होम्योपैथी
- प्रिंसी गुप्ता — फार्मासिस्ट, होम्योपैथी
- साक्षी सिंह — फार्मासिस्ट, होम्योपैथी
- पल्लवी देवी — फार्मासिस्ट, होम्योपैथी
- आकाश शुक्ला — फार्मासिस्ट, होम्योपैथी
- डॉ. हिमानी — रीडर, आयुर्वेद
- रोमा आनंद — रीडर, आयुर्वेद
- साफिया बानो — प्रवक्ता, यूनानी
- डॉ. मोहम्मद कासिफ — प्रवक्ता, यूनानी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 8 चयनित अभ्यर्थी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर चयनित 8 युवाओं को भी मुख्यमंत्री ने मंच पर नियुक्ति पत्र सौंपे।
- प्रिंस सिंह — एक्सरे टेक्नीशियन
- पंकज कुमार वर्मा — एक्सरे टेक्नीशियन
- शिवानंद शुक्ल — एक्सरे टेक्नीशियन
- मो. अफरोज — एक्सरे टेक्नीशियन
- ट्विंकल पटेल — एक्सरे टेक्नीशियन
- सरिता सोनी — एक्सरे टेक्नीशियन
- सविता देवी — एक्सरे टेक्नीशियन
- अनुराग गौतम — एक्सरे टेक्नीशियन
MSME विभाग में दो युवाओं का चयन
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर चयनित दो युवाओं को भी मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिला।
- तृप्ति श्रीवास्तव — सहायक सांख्यिकी अधिकारी
- ललित कुमार वर्मा — सहायक सांख्यिकी अधिकारी
सरकार की ओर से आयोजित इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में चयनित युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में जिम्मेदारी दी गई है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत हुई इन नियुक्तियों के जरिए युवाओं को सरकारी सेवा में काम करने का अवसर मिला है।
