रिपोर्ट – अमित शुक्ला
ऐरवा कटरा गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बिधूना-किशनी मार्ग के समीप जगदीश चंद्र के मकान के पास स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा के सातवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान गणेश के दरबार में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। झांकियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में सत्येंद्र चौहान, आनंद गुप्ता, रवि चौहान, राजू गुप्ता, रामू राठौर, शीलू शर्मा, संजीव राठौर, सचिन राठौर, अंशु, हैप्पी राठौर, अमित राठौर,मुन्ने गुप्ता, रिंकू गुप्ता, अनूप गुप्ता, नीलम गुप्ता, प्रियंका चौहान, अंकिता कौशल, गीता, प्रिया, रागिनी गुप्ता, कृष्णा, अभय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आनंद गुप्ता ने बताया कि 23 सितंबर 2026, बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं 26 सितंबर 2026 को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

