Homeउत्तर प्रदेशआगरा में कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई...

आगरा में कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई मारपीट

रिपोर्ट – ममता भारद्वाज, आगरा

आगरा। थाना सदर क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस चौराहे पर कार सवार युवक पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक को कार से खींचकर बाहर निकाला और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इसके बाद लोहे की भारी वस्तु से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया गया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में पीड़ित ने थाना सदर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित विपिन सोन ने आरोप लगाया कि धोनी, जुबैर समेत कई अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला किया। मारपीट की पूरी घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।

घटना बीती रात 22 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़ित ने थाना सदर पुलिस से मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular