रिपोर्ट – ममता भारद्वाज
आगरा में वियतनाम से आए पर्यटक दंपती के डॉलर से भरे पर्स चोरी होने के मामले का पर्यटन पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी और एक बाल अपचारी को पकड़ा है। इनके कब्जे से चोरी किए गए **500 डॉलर** बरामद किए गए हैं
जानकारी के मुताबिक, घटना थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड की है। वियतनामी पर्यटक दंपती का पर्स उस समय चोरी किया गया, जब उनका ध्यान भटक गया। पुलिस के अनुसार, 9 और 12 साल के दो लड़कों ने बैग से पर्स निकालकर वहां से भाग गए थे।
चोरी हुए पर्स में 2,750 डॉलर, 2 हजार रुपये और पासपोर्ट रखा था। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों लड़के पर्स लेकर भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों की पहचान कर उनका सुराग निकाला।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से **500 डॉलर बरामद** किए गए हैं। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
