रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 23 सितंबर को राजधानी लखनऊ में भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भारत टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता एवं नागर विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे।

चार शहरों से शुरू हुई सेवा
भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत फिलहाल लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज से की गई है। यह सहकारिता आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका संचालन सहकार टैक्सी सहकारिता लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
जीरो कमीशन पर जुड़ सकेंगे चालक
इस सेवा में टैक्सी के साथ दो पहिया और तीन पहिया वाहन चालक** भी पंजीकरण कर जुड़ सकेंगे। चालकों से कमीशन नहीं लेने की व्यवस्था की गई है, जिससे उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा उनके पास रहने का प्रावधान है।
चालकों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा
भारत टैक्सी से जुड़े चालकों को पांच लाख रुपये तक की सामाजिक सुरक्षा देने की बात कही गई है। कार्यक्रम में चालकों को शेयर सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का भी शुभारंभ किया। योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को छह प्रतिशत ब्याज दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
