Homeउत्तर प्रदेशकानपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में...

कानपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में पत्रकारों ने कराई जांच

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब और मेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पत्रकारों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। नवीन मार्केट स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में लगे शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों और उनके परिजनों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की हुई जांच

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पत्रकारों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की। जांच के दौरान कई पत्रकारों में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या सामने आई। चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक परामर्श देते हुए नियमित जांच और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

इसके अलावा शिविर में हड्डियों, हृदय और फेफड़ों से संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। पत्रकारों के साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

मेदांता की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. अमित सान्दयाल, सीनियर मैनेजर आनंद सिंह चौहान और उनकी टीम ने शिविर में पत्रकारों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने जांच के बाद जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी।

प्रेस क्लब पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री शिवराज साहू, कोषाध्यक्ष सुनील साहू और उत्सव शुक्ला सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व विधायक अजय कपूर भी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की और इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में उपयोगी प्रयास बताया

RELATED ARTICLES

Most Popular