Homeउत्तर प्रदेशबच्चों की कल्पनाओं में साकार हुआ विकसित भारत, भाजपा कानपुर दक्षिण ने...

बच्चों की कल्पनाओं में साकार हुआ विकसित भारत, भाजपा कानपुर दक्षिण ने कराई चित्रकला गतिविधि

रिपोर्ट- अभिषेक मिश्रा

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान–जन सेवा, प्रभु सेवा’ के तहत बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला गतिविधि आयोजित की गई।

‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगों के जरिए विकसित, आत्मनिर्भर, स्वच्छ और आधुनिक भारत की अपनी कल्पनाओं को कागज पर उतारा।

बच्चों ने चित्रों के जरिए दिखाई भारत की तस्वीर

इंद्रधनुष अकादमी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने बच्चों की बनाई चित्रकारी देखी और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बच्चों की कल्पनाओं में देश के भविष्य की झलक दिखाई देती है। बच्चों की रचनात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति उनके सपने विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कोयला नगर में भी बच्चों ने लिया हिस्सा

किड्स वर्ल्ड एजुकेशनल एकेडमी, कोयला नगर में आयोजित चित्रकला कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक संजीव बेरी ने कहा कि बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर, स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध भारत की कल्पना को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

डिजिटल और स्वच्छ भारत समेत कई विषयों पर बनाई पेंटिंग

चित्रकला गतिविधि में बच्चों ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल भारत, स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक भारत जैसे विषयों को अपनी पेंटिंग का आधार बनाया। बच्चों ने अलग-अलग रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से भविष्य के भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।

आयोजकों के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता के साथ राष्ट्र के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में आनंद प्रकाश सिंह, गौरव चतुर्वेदी, सुषमा सिंह चौहान, केपी सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक आकांक्षा जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular