गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बारिश के बीच गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए।
बारिश को देखते हुए जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। मुख्यमंत्री ने कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जमीन कब्जे की शिकायत पर सख्त निर्देश
जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी दबंग ने गरीब की जमीन पर अवैध कब्जा किया है तो जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए और संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से लिया जाए। समस्याओं का निस्तारण तेजी से और पारदर्शी तरीके से किया जाए।

इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोग भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में अधिकारियों को अस्पताल से इलाज का एस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पात्र लोगों को इलाज के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी
