रिपोर्ट – अंकित पाण्डे
हमीरपुर। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई खेतों में जलभराव की स्थिति बनने से खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसे देखते हुए उप कृषि निदेशक, हमीरपुर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों के लिए जरूरी सूचना जारी की है।
उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि यदि लगातार बारिश या जलभराव के कारण उनकी फसल को नुकसान हुआ है तो इसकी सूचना 72 घंटे के भीतर जरूर दर्ज कराएं। निर्धारित समय में फसल क्षति की सूचना नहीं देने पर किसान योजना के तहत मिलने वाली क्षतिपूर्ति से वंचित हो सकते हैं।

इन खरीफ फसलों पर लागू है योजना
हमीरपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उर्द, मूंग, तिल, अरहर और ज्वार** को अधिसूचित खरीफ फसलों में शामिल किया गया है। योजना के तहत बीमित KCC धारक (ऋणी) और गैर-ऋणी किसान अपनी फसल क्षति की सूचना दर्ज करा सकते हैं।
शिकायत दर्ज कराने के माध्यम:टोल फ्री नंबर:14447 WhatsApp 7065514447
किसान की मौजूदगी में होगा फसल नुकसान का सर्वे
फसल क्षति की शिकायत दर्ज होने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर गठित समिति द्वारा सर्वे और नुकसान का आकलन किया जाएगा। यह प्रक्रिया किसान की मौजूदगी में कराई जाएगी।
सर्वे टीम में **राजस्व विभाग के लेखपाल, कृषि विभाग के ATM/BTM/प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि** शामिल होंगे। नियमों के अनुसार पात्रता तय होने के बाद क्षतिपूर्ति की कार्रवाई की जाएगी।
उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि बारिश से फसल को नुकसान होने की स्थिति में 72 घंटे के अंदर सूचना जरूर दर्ज कराएं, ताकि समय से सर्वेक्षण और क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
