HomeUncategorizedदिव्यांग बच्चों के बीच पहुंची भाजपा, बांटे उपहार और खाद्य सामग

दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंची भाजपा, बांटे उपहार और खाद्य सामग

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर, । सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और सांसद रमेश अवस्थी के नेतृत्व में जवाहर नगर स्थित अंध विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को उपहार और खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान दोनों नेताओं ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि सेवा भाजपा के संस्कारों में शामिल है। कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ता हर जरूरतमंद के साथ खड़े हैं।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा एडवोकेट ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों और वृद्धजनों की सेवा के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कlर्यक्रम में अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, रीता पासवान, अभिमन्यु सक्सेना और पी.सी. शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular