Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में भगवा जैकेट पहनकर युवती का वीडियो वायरल, लिखा- ‘माफियाओं को...

लखनऊ में भगवा जैकेट पहनकर युवती का वीडियो वायरल, लिखा- ‘माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा’

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चर्चित बयान ‘माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

इस बार एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भगवा जैकेट पहने बाइक पर बैठी नजर आ रही है। जैकेट पर सीएम योगी की तस्वीर के साथ उनका चर्चित डायलॉग लिखा हुआ है।

भगवा जैकेट में दिखा युवती का अंदाज

वायरल वीडियो में युवती बाइक पर बैठी दिखाई दे रही है। उसने भगवा रंग की जैकेट पहन रखी है, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ ‘माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा’ लिखा है। वीडियो के कैप्शन में भी इसी चर्चित डायलॉग का इस्तेमाल किया गया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने युवती के अंदाज और जैकेट की चर्चा की, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त कानून-व्यवस्था वाली छवि से जोड़कर देखा। मुख्यमंत्री का यह चर्चित बयान अब सोशल मीडिया पोस्ट और युवाओं के पहनावे में भी नजर आ रहा है

RELATED ARTICLES

Most Popular