HomeUncategorizedहमीरपुर: राठ में सोना गलाई की दुकान का ताला तोड़कर चोरी, मुंबई...

हमीरपुर: राठ में सोना गलाई की दुकान का ताला तोड़कर चोरी, मुंबई गया था दुकानदार

रिपोर्ट – अंकित पाण्डेय 

हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक सोना गलाई की दुकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान से सोने-चांदी के सामान और नगदी समेत हजारों रुपये का माल चोरी होने की बात सामने आई है। घटना के समय दुकान बंद थी।

जानकारी के अनुसार दुकानदार मूल रूप से मुंबई का निवासी है और राठ कस्बे में सोना गलाई की दुकान चलाता है। गणेश उत्सव के चलते वह अपने घर मुंबई गया हुआ था। इसी दौरान दुकान बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने रात में दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राठ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक चोरी हुए सामान का अभी सही आकलन नहीं हो सका है। प्रारंभिक जानकारी में सोने-चांदी के सामान और नगदी चोरी होने की बात सामने आई है। दुकानदार को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular