Homeउत्तर प्रदेशआगरा में फ्लैट में लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बची...

आगरा में फ्लैट में लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बची बच्ची की जान

रिपोर्ट – ममता भारद्वाज 

आगरा। थाना कमला नगर क्षेत्र में मंगलवार को एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फ्लैट इसकी चपेट में आ गया और काफी नुकसान हुआ।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फ्लैट में एक बच्ची सो रही थी। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इससे उसकी जान बच गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular