Homeउत्तर प्रदेशसीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार और डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य को दी भावभीनी...

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार और डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य को दी भावभीनी विदाई

रिपोर्ट – दीपक अवस्थी

औरैया। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी औरैया बृजेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि शासकीय सेवा में स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अधिकारी अपने कार्य और व्यवहार से जो छाप छोड़ते हैं, वह लंबे समय तक याद रहती है। उन्होंने कहा कि डॉ. सुरेंद्र कुमार ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और शासन की शैक्षिक योजनाओं को धरातल पर लागू कराने में योगदान दिया।

जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने कहा कि दोनों अधिकारियों के साथ काम करने का अनुभव हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में योगदान दिया।

इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह में जनपद स्तरीय अधिकारी, चिकित्साधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular