Homeउत्तर प्रदेशकूड़े के विवाद में महिला और बेटियों से मारपीट का वीडियो वायरल,...

कूड़े के विवाद में महिला और बेटियों से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रिपोर्ट – शिवाकांत पाण्डेय

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया बोदरवार गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि कूड़ा फेंकने को लेकर परिवार के ही लोगों से विवाद हुआ था। महिला का आरोप है कि उसके भसुर और उनके परिवार के लोगों ने विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की। जब उसकी बेटियां बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

पीड़ित महिला ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला के मुताबिक, मारपीट की घटना के बाद वह और उसकी बेटियां डरी हुई हैं। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल कूड़े को लेकर शुरू हुआ यह विवाद मारपीट और वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular