रिपोर्ट – अमित शर्मा
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के आवास विकास पदम प्राइड के पास झुग्गी-झोपड़ियों और ढाबों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि आग के बीच अंदर से सिलेंडर ब्लास्ट होने की आवाजें भी आ रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके को घेर लिया गया।
आग की भयावहता को देखते हुए करीब आधा दर्जन फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है।
