Homeउत्तर प्रदेशHCLTech लखनऊ की 10वीं वर्षगांठ पर पहुंचे CM योगी, Emerging Tech Skilling...

HCLTech लखनऊ की 10वीं वर्षगांठ पर पहुंचे CM योगी, Emerging Tech Skilling Centre का किया लोकार्पण

रिपोर्ट – ज्ञानेंद्र तिवारी

लखनऊ : HCLTech के लखनऊ केंद्र की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने Emerging Tech Skilling Centre का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने HCL फाउंडेशन की विभिन्न पहलों से जुड़े लाभार्थियों को चेक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि HCLTech ने उत्तर प्रदेश में अपने कारोबार के विस्तार के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कंपनी की पहल सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान HCLTech के उत्तर प्रदेश में निवेश, रोजगार और सामाजिक विकास से जुड़े प्रयासों को भी रेखांकित किया गया। मुख्यमंत्री ने HCLTech समूह को लखनऊ में 10 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में HCLTech और HCL फाउंडेशन से जुड़े अधिकारी, लाभार्थी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular